{"_id":"45f0172f2bbacbfb3d35034ed733d984","slug":"increased-vat-on-diesel-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में डीजल पर वैट की मार, 3 रुपये महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में डीजल पर वैट की मार, 3 रुपये महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jul 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। यूटी प्रशासन ने मौजूदा वैट 9.68 से बढ़ाकर 16.40 कर दिया गया है। नई दरें शुक्रवार रात 12 बजे से ही लागू हो गईं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब तक डीजल का रेट 47.60 रुपये था लेकिन वैट बढ़ने के बाद इसका मूल्य करीब 50.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चंडीगढ़ में वैट बढ़ने से डीजल के दाम ट्राइसिटी में लगभग एक समान हो जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के हस्तक्षेप के कारण दिसंबर 2014 में वैट को 12.50 से घटाकर 9.68 फीसदी किया गया था। लेकिन छह महीने बाद ही वैट में बढ़ोतरी से लोगों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
आम आदमी पर बढ़ेगा बोझ
डीजल पर वैट बढ़ाने का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। चंडीगढ़ पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमनप्रीत ने बताया कि रूटीन में प्रयोग होने वाली फल,सब्जियां और वाहनों के किराये में बढ़ोतरी से आम जनता पर मार पड़ेगी। वैट से सिर्फ प्रशासन का फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि पहले यूटी प्रशासन के खाते में प्रति लीटर वैट से 4.50 रुपये जाते थे और अब 8 रुपये जमा होंगे। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीत सिंह ने शहर में वैट बढ़ाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने भी वैट बढ़ाने का कड़ा विरोध किया है।
पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें
शुक्रवार देर शाम यूटी में डीजल पर वैट बढ़ोतरी की खबर से शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
स्कूल बसों का बढ़ेगा किराया
यूटी प्राइवेट स्कूल बस ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि वैट बढ़ोतरी से बस किराये में अभी कोई इजाफा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि डीजल रेट में कम से कम 5 रुपये बढ़ोतरी के बाद ही मासिक किराये में बढ़ोतरी करने का नियम है। लेकिन उन्होंने कहा कि स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस सिस्टम लगाने के कारण किराये में प्रति माह 100 से 200 रुपये बढ़ोतरी की जाएगी।
अनुराग अग्रवाल, गृहसचिव यूटी के अनुसार वैट में बढोतरी का नोटिफिकेशन यूटी प्रशासन ने जारी कर दिया है। शुक्रवार रात 12 बजे से डीजल पर वैट की नई दरें लागू हो जाएंगी।
पवन कुमार बंसल, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और सांसद चंडीगढ़ ने बताया कि डीजल पर वैट बढ़ाने का फैसला पूरी तरह जन विरोधी है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं, जबकि बीजेपी सरकार वैट बढ़ाकर आम लोगों पर बोझ डाल रही है। बीजेपी जब मन में आता है वैट बढ़ा देती है।
किरण खेर, सांसद चंडीगढ़ ने बताया कि नार्थ रीजन के सभी राज्यों में वैट में बढ़ोतरी की है। यह सब सभी जगह रेट एक समान करने के लिए किया गया है। पहले पंजाब में वैट कम होने के कारण यूटी में भी इसे कम कराया गया था। राज्यों में अलग-अलग वैट होने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था।