फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   increased property tax rates in chandigarh

महंगा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स, पवन बंसल बोले- चंडीगढ़वासियों पर एक और बोझ

Fri, 01 Sep 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Sep 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
increased property tax rates in chandigarh
Pawan Kumar Bansal - फोटो : File Photo
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि अगर यूटी में फंड की कमी है तो केंद्र को मदद के लिए आगे आने चाहिए, न कि आम लोगों पर करों का बोझ डालना चाहिए। उन्होंने नगर निगम द्वारा प्रापर्टी टैक्स में  एकदम से  10 प्रतिशत बढ़ोत्तरी को पूरी तरह गैर जरूरी करार दिया। 
विज्ञापन


पवन बंसल ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स में ये बढ़ोत्तरी चंडीगढ़ के नागरिकों पर एक नया बोझ है और इसका कोई ठोस आधार भी नहीं है। चंडीगढ़ नगर निगम ने बुधवार को जनरल हाउस की बैठक के बाद प्रॉपर्टी टैक्स में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को मंजूरी प्रदान कर दी है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आम लोग अपने पानी के बिल में पहले ही सीवेज सेस का भुगतान कर रहे हैं, इसके साथ ही एक और कर पहले ही चंडीगढ़ के निवासियों पर बोझ बना हुआ है। अब उसमें भी बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन


इन सब के अलावा एक्साइज ड्यूटी और रोड टैक्सेज के तौर पर भी आम लोगों द्वारा अच्छी खासी राशि का भुगतान किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम लगातार गिरे हुए हैं, इसके बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में कोई कमी नहीं की जा रही है, बल्कि एक जुलाई से लेकर अब तक इसमें 6 रुपये प्रति लीटर से अधिक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। ऐसे हालात में एक और टैक्स में बढ़ोतरी लोगों पर एक और आर्थिक भार डालकर परेशान करने के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed