फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increased difficulties of Bishop Franco Mulkkal in Kerala Nun Reap Case

केरल नन रेप मामलाः बिशप फ्रैंको मुलक्कल की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर

Thu, 13 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Thu, 13 Sep 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Increased difficulties of Bishop Franco Mulkkal in Kerala Nun Reap Case
सांकेतिक तस्वीर
केरल में नन के साथ बलात्कार के केस में फंसे बिशप फ्रैंको मुलक्कल की मुसीबत चौतरफा बढ़ने लगी है। केरल में पांच नन इंसाफ के लिए हाईकोर्ट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई हैं, वहीं केरल पुलिस ने अदालत में हलफनामा दायर कर कह दिया है कि अभी तक जांच में सामने आया है कि बिशप ने नन के साथ दुराचार किया है। केरल पुलिस ने उच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हलफनामे में कहा कि जांच में साफ है कि बिशप फ्रैंको ने अप्राकृतिक अपराध किया है और उसने नन के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित नन ने आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ अब भारत में वेटिकन के प्रतिनिधि जियामबटिस्टा दिक्वात्रो को पत्र लिखकर मामले की तेजी से जांच कराने और बिशप फ्रैंको को पद से हटाने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


मामले में केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाया। पीठ ने राज्य सरकार से इस संबंध में गठित विशेष जांच टीम की ओर से उठाए कदमों की जानकारी देने को कहा था। वहीं दूसरी तरफ, कोच्चि में केरल हाईकोर्ट के बाहर पांच नन शनिवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी हैं, इनकी मांग है कि रेप के आरोपी जालंधर के बिशप फ्रैंको मुलक्कल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Increased difficulties of Bishop Franco Mulkkal in Kerala Nun Reap Case
सांकेतिक तस्वीर
जिक्रयोग है कि नन ने 29 जून को बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बिशप से सिर्फ एक बार पूछताछ की है, जबकि पीड़िता से कई बार पूछताछ की जा चुकी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि बिशप ने 2014 में उन्हें कुछ आधिकारिक मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया था, वहां जाने के बाद उससे बलात्कार किया गया।


इतना ही नहीं अगले दो साल तक उन्होंने कथित रूप से 13 बार रेप किया। बिशप के समर्थक और केरल के कोट्टायम से निर्दलीय विधायक पीसी जॉर्ज ने शनिवार को रेप पीड़िता नन के खिलाफ एक विवादित टिप्पणी की थी। 

पीड़ित नन को केरल के लोगों से जबरदस्त समर्थन मिला है। कई संगठन भी इनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें संयुक्त ईसाई परिषद, केरल कैथोलिक रेनेवल आंदोलन, केरल लैटिन कैथोलिक एसोसिएशन और सिरो मलाबार के पादरी भी शामिल हैं, लेकिन कई राजनीतिक दलों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।  

जालंधर में जोरदार प्रदर्शन, बिशप हाउस पुलिस छावनी में तबदील
नन के साथ बलात्कार के मामले में जहां केरल में विरोध प्रदर्शन जारी है, वहीं जालंधर में भी बुधवार को यह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जालंधर में जनवादी स्त्री सभा ने इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई है, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं ने बुधवार को पहले देश भगत यादगार हॉल में एक मीटिंग की। जिसके बाद उन्होंने देश भगत यादगार हॉल से एक मार्च निकालते हुए बिशप हाउस पहुंचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इन्हें बिशप हाउस पहुंचने से पहले रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed