Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Increase the pace of government schools by leaving private schools behind within a year: Governor

एक साल के अंदर प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़कर सरकारी स्कूलों की गति को बढ़ाएं : राज्यपाल

Wed, 02 Apr 2025 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Increase the pace of government schools by leaving private schools behind within a year: Governor
चंडीगढ़। सेक्टर-42 के पीजीजीसीजी कॉलेज में मंगलवार को जेबीटी शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने 281 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि इस बार नियुक्ति पत्र पर शिक्षकों की फोटो भी लगाई गई है ताकि उनको यह पल याद रहे। उन्होंने कहा कि यह सबसे मजबूत पायदान है, समाज शिक्षकों की आमदनी से प्रसन्न नहीं, क्योंकि यहां अतिरिक्त आमदनी नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देने से पवित्र और कोई काम नहीं है। बच्चों से जो स्नेह प्यार टीचरों को मिलता है, वह करोड़पतियों को भी नहीं मिलता। शिक्षक बच्चों का चित्रकार होता है, लेकिन उसके लिए गुरु में भी गुण होने चाहिए। बच्चा बोलने से ज्यादा देखने से सीखना है। प्रारंभिक शिक्षा का मूल मंत्र भाषा का ज्ञान, गणित का आधार मजबूत होना है। मां के प्रति प्यार और सम्मान का यही कारण है कि वह बच्चे को मारती और प्यार दोनों करती है।
विज्ञापन

आजकल बच्चे शिक्षा के कारण परिवार से दूरी रखते हैं। लेकिन परिवार के कामों में हाथ बंटाना बच्चों में संस्कार पैदा करता है। बच्चों को नए तरीके से शिक्षा दें। उन्होंने कहा कि 1391 कुल पदों में से 450 के करीब भर्ती हो चुकी है। 2047 तक भारत विश्व में नंबर वन पर तभी होगा, जब आप बच्चों को तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे का भारत शिक्षकों के हाथ में है। उन्होंने एक साल के अंदर प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़कर सरकारी स्कूलों की गति को बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गरीबों के घर में दीपक जलाने के लिए प्रेरित किया, जहां अंधेरा है। शिक्षकों का भगवान बच्चे में है। यदि बच्चे संस्कार में पीछे रह गए तो योग्यताएं किसी काम की नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने समय का सदुपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि जो दूसरों के बच्चों को अपना समझकर आगे बढ़ता है, उनके बच्चे प्रभु बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल फालतू नहीं है, इसलिए एक 1 साल में ऐसी स्थिति पैदा करें कि लोग सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने के इच्छुक हों। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में अधिकतर स्कूलों में 30% से अधिक पद खाली हैं। कई जगह तो चयन होने के बाद जेल जाते हैं इसी गोरख धंधे को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed