फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Incomplete railings are inviting accidents, and danger persists on several bridges, including Bapudham.

Chandigarh News: अधूरी रेलिंग दे रही हादसों को न्योता, बापूधाम समेत कई पुलों पर खतरा बरकरार

Sun, 01 Mar 2026 12:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Incomplete railings are inviting accidents, and danger persists on several bridges, including Bapudham.
मनीमाजरा। शहर के व्यस्त पुलों पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही लगातार हादसों को न्योता दे रही है। बरसाती सीजन में आई बाढ़ के दौरान टूटी रेलिंगों को अब तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया है। हालात यह हैं कि कई पुलों पर अधूरी और कमजोर रेलिंग ही लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई है।
विज्ञापन


जिसका नतीजा शनिवार सवेरे करीब 3:30 बजे बापूधाम के पीछे बने छोटे पुल पर देखने को मिला। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल पर मजबूत और मानक के अनुरूप रेलिंग लगी होती तो संभवत: वाहन नीचे नहीं गिरता। मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन ने रेलिंग लगाने का काम शुरू तो कराया, लेकिन वह भी अधूरा छोड़ दिया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पुलों की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच कर मानकों के अनुरूप मजबूत रेलिंग लगाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन


लगाए गए पोल भी काफी पतले हैं
समाजसेवी रामेश्वर गिरी और भारत भूषण गोयल का कहना है कि प्रशासन पहले तो काम में देरी करता है और जब करता है तो गुणवत्ता से समझौता कर लिया जाता है। उनका आरोप है कि लगाए गए पोल भी काफी पतले हैं और ऊपर की सपोर्ट पाइप नहीं लगाई गई है। यदि इस अधूरे कार्य का भुगतान ठेकेदार को कर दिया गया है तो यह और भी गंभीर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed