{"_id":"59f0d4e64f1c1b86698b78a6","slug":"income-tax-survey-on-18-outlets-of-gopal-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल स्वीट्स पर आयकर का शिकंजा, पंजाब, पंचकूला-चंडीगढ़ के ठिकानों पर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल स्वीट्स पर आयकर का शिकंजा, पंजाब, पंचकूला-चंडीगढ़ के ठिकानों पर सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Gopal Sweets
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रसिद्ध स्वीट हाउस गोपाल स्वीट्स के करीब 18 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने अपना शिकंजा कसा है। आयकर विभाग की टीम द्वारा इन ठिकानों पर सर्च और सर्वे अभियान चलाया। आयकर विभाग की इस टीम में करीब 120 अधिकारी शामिल थे। आयकर विभाग की टीम सुबह के समय ही गोपाल स्वीट्स के आउटलेट्स पर पहुंच गई। इस टीम के साथ कोई गड़बड़ी न होने देने के लिए पुलिस की टीम भी साथ में थी।
गोपाल स्वीट्स के पटियाला में तीन, चंडीगढ़ में तीन, पंचकूला में छह, मोहाली में दो, लुधियाना में दो और जालंधर में एक आउटलेट हैं। गोपाल स्वीट्स ने कुछ समय पहले ही कनाडा में अपना आउटलेट खोला है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सर्च और सर्वे है। जिसमें टीम द्वारा गोपाल स्वीट्स के खातों की जांच की जा रही है।
गोपाल का रिकार्ड किया जा रहा चेक
गोपाल स्वीट्स में सर्वे के दौरान सारा रिकार्ड चेक किया जा रहा है। इस दौरान गोपाल स्वीट्स के कंप्यूटर का डाटा, बिल बुक और अन्य दस्तावेज की जांच आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही आयकर विभाग की टीम गोपाल स्वीट्स के मालिकों के घर पर भी गई।
विज्ञापन
गोपाल स्वीट्स पर आईटी की छापेमारी
पंचकूला। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को गोपाल स्वीट्स के सेक्टर-आठ और 20 के शोरूम में छापेमारी की। इस दौरान वहां से अहम दस्तावेजों को इकट्ठा कर, उसे कब्जे में ले लिया गया। जैसे ही अलग अलग शहरों में इसकी खबर फैली, हर तरफ हड़कंप मच गया। करीब 11.30 बजे हुई इस छापेमारी के कारण वहां आसपास मौजूद खरीदार भी वहां से बाहर चले गए।