{"_id":"d1bff01dddce9a7f812a92619b956fc8","slug":"income-tax-return-filing-till-30-september-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस तारीख तक भरें इनकम टैक्स रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस तारीख तक भरें इनकम टैक्स रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Sep 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
जिन लोगों ने फाइनेंशियल इयर 2014-2015 की आईटीआर अब तक फाइल नहीं की है, उनके लिए राहत की खबर है। आयकर विभाग ने आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ाते हुए इसे 30 सितंबर कर दिया है।
विज्ञापन
विभाग ने यह फैसला फार्म-16 में किए गए बदलाव के कारण हुई देरी के बाद लिया है। हालांकि इससे पहले अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त की गई थी। इसके बावजूद विभाग ने इसमें एक महीने का समय और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
वहीं आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर इस साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी अधिक आईटीआर फाइल की गई हैं। आयकर विभाग के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल रीजन में भी इस बार ई-फाइल करने वालों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि विभाग की ओर से स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया है, लेकिन ई-फाइलिंग करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की बात कबूली है।