{"_id":"63a1ede3639bd40b892e98a4","slug":"income-tax-raids-lasted-31-hours-at-the-locations-of-punjabi-singers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाबी गायकों के ठिकानों पर 31 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, अधिकारियों ने जब्त किए दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाबी गायकों के ठिकानों पर 31 घंटे चली आयकर की कार्रवाई, अधिकारियों ने जब्त किए दस्तावेज
Tue, 20 Dec 2022 10:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:51 PM IST
सार
गायकों के रिश्तेदारों ने केंद्र व राज्य सरकार पर परेशान व बदनाम करने का आरोप लगाया है। किसान यूनियनों ने भी आरोप लगाए हैं कि गायकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई 31 घंटे के बाद मंगलवार शाम पांच बजे समाप्त हो गई। इस दौरान अधिकारियों ने कई दस्तावेज जब्त किए हैं। हालांकि गायकों के घर से कितनी नकदी मिली है, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका। वहीं, सूत्रों ने बताया कि अभी भी दो अधिकारी ग्रेवाल के घर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीमों ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर सोमवार को पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल और रणजीत बावा के घरों और कार्यालयों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया था। सूत्रों के अनुसार, लुधियाना के आयकर अधिकारियों को गायकों के बारे में टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर गायकों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन
अब अधिकारी उनकी ओर से बताई गई कमाई और धन व प्रापर्टी का मिलान करेगी। वहीं, बावा के घर से भी आयकर विभाग के अधिकारी चले गए हैं। इस बीच गायकों के रिश्तेदारों ने केंद्र व राज्य सरकार पर परेशान व बदनाम करने का आरोप लगाया है। किसान यूनियनों ने भी आरोप लगाए हैं कि गायकों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन