फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   income tax raid on rana gurjeet singh offices

राणा गुरजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने मारा छापा

Sat, 17 Feb 2018 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Feb 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
income tax raid on rana gurjeet singh offices
राणा गुरजीत सिंह
रेत खनन विवाद में घिरने के बाद पंजाब में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले राणा गुरजीत की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आयकर विभाग की टीम ने राणा गुरजीत के परिवार द्वारा चंडीगढ़ और पंजाब में संचालित करीब 10 कारोबारी ठिकानों पर शुक्रवार सुबह एक साथ दबिश दी। आयकर विभाग के इस सर्वे ऑपरेशन में 70 गाड़ियों में लगभग 250 अधिकारी थे। ये टीमें देर रात तक दस्तावेज खंगालती रहीं।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े नौ बजे यह सर्वे आपरेशन चंडीगढ़ में सेक्टर-17, सेक्टर-8, सेक्टर-4 के साथ ही अमृतसर और कपूरथला स्थित ठिकानों पर एक साथ शुरू हुआ। आयकर विभाग की टीम जब चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित राणा ग्रुप ऑफ  कंपनीज के हेडक्वार्टर में पहुंची तो दो पुलिसकर्मियों को बाहर तैनात कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही कंपनी के आला अधिकारी ऑफिस पहुंच गए। हालांकि किसी भी व्यक्ति को कार्यालय परिसर में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन


सेक्टर-8 में ही स्थित राणा गुरजीत के बेटे के बिजनेस पार्टनर के ऑफिस पर भी आयकर की टीम ने दबिश देकर कई दस्तावेज जांचे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में राणा ग्रुप आफ कंपनीज के तीन कंपनियों के कार्यालय हैं। इनमें राणा शुगर लिमिटेड, राणा पॉलीकॉट लिमिटेड, राणा इंफॉरमेटिक्स लिमिटेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दस्तावेज लिए कब्जे में
सर्वे की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। दोपहर में यहां एक गाड़ी से खाना आया। आयकर अधिकारियों की टीम ने दो एससीओ में बनाए गए राणा ग्रुप आफ कंपनीज के इस हेडक्वार्टर में कई दस्तावेजों, कंप्यूटर आदि की जांच की। अधिकारियों ने कई दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है।

इसके अतिरिक्त आयकर का यह सर्वे आपरेशन चंडीगढ़ स्थित दो अन्य ठिकानों में किया गया। चंडीगढ़ में सर्वे की यह कार्रवाई लुधियाना की आयकर टीम के माध्यम से की गई। गौरतलब है कि राणा गुरजीत ने पिछले माह ही एक जांच के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

इसलिए पड़े छापे
पिछले साल पंजाब मे रेत खनन की नीलामी में सफल रहने वाली फर्म ने करोड़ों की बोली लगाई थी। इस संबंध में विपक्ष ने राणा गुरजीत पर आरोप लगाए थे कि उन्होेंने अपने कुक और पूर्व कर्मचारियों के नाम पर ये ठेके लगाए थे। इसके बाद राणा गुरजीत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

सूत्रों के मुताबिक अब आयकर अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन ठेकों के लिए फंडिंग किस तरीके से की गई। आयकर अधिकारी रेत खनन ठेके लेने के संबंध में कंपनी के चार्टर्ड अकांउंटेंट और राणा गुरजीत के दोस्त बताए जाने वाले कैप्टन जेएस रंधावा की भूमिका की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सीए और रंधावा के बेटे ठेके लेने वाली फर्म में पार्टनर हैं।


सीए के ठिकाने पर भी सर्वे
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने राणा गुरजीत के परिवार के व्यवसाय का लेखा जोखा संभालने वाले एक चार्टर्ड अकांउंटेंट के ठिकाने पर भी सर्वे किया। उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed