{"_id":"599d2c5b4f1c1b14608b48fd","slug":"income-tax-raid-on-formar-rail-minister-pawan-bansal-house-and-offices","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल के घर और 10 कारोबारी ठिकानों पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल के घर और 10 कारोबारी ठिकानों पर आयकर का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
pawan bansal
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के घर और उनके 10 कारोबारी ठिकानों पर देर रात आयकर विभाग का छापा पड़ा। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। आयकर विभाग टीम और पुलिस ने उनके बेटे के ठिकानों पर भी छापेमारी की।
कुल मिलाकर दस ठिकानों पर छापा मारा गया, जिनमें हिमाचल प्रदेश में सोलन, हरियाणा में पंचकूला, मुंबई और चंडीगढ़ के ठिकाने शामिल हैं। वहीं, इस छापेमारी को लेकर जब पवन कुमार बंसल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आयकर सर्वे की जानकारी उनको मिली थी, अब आगे देखते हैं क्या होगा।

Trending Videos
कथित ‘कर राहत के दुरूपयोग’ की जांच का मामला
pawan bansal
आईटी अधिकारी के मुताबिक, विभाग फार्मा कंपनी की तरफ से कथित ‘कर राहत के दुरूपयोग’ की जांच कर रहा है। इसी के तहत यह छापेमारी की गई। पवन बंसल के बेटे की कंपनी थियोन फार्मास्यूटिकल्स पर रेड का यह अभियान दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ और इसमें करीब 70 अधिकारी शामिल थे।
गौरतलब है कि इसके पहले 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों पर मोदी सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक के बीच अचानक खबर आई थी कि आयकर विभाग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के घर पर छापा मारा है, लेकिन पवन बंसल ने तब इसे अफवाह बताया था और इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।