{"_id":"6aec8844513210bffbec1a89df788048","slug":"income-tax-officer-twenty-lakh-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्कम टैक्स अधिकारी बन लूटे बीस लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन्कम टैक्स अधिकारी बन लूटे बीस लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 16 Nov 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित खुशीराम एंड संस मिष्ठान भंडार के मालिक राकेश कुमार के सराभा नगर स्थित घर में रविवार को इनकम टैक्स अधिकारी बन सात लुटेरे घुसे और 20 लाख रुपये लूटकर ले गए।
लुटेरों के साथ एक व्यक्ति सब इंस्पेक्टर की वर्दी में था। घर के पास ही रविवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का समापन होना था, घर के बाहर स्वागती स्टाल लगे हुए थे और पूरे इलाके में काफी चहल पहल थी। इसके बावजूद घटना का किसी को पता नहीं चला। जब तक घर मालिक समझ पाते, लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना सराभा नगर में लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
फिरोजपुर रोड पर स्थित खुशीराम एंड संस मिष्ठान भंडार के मालिक राकेश कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी नीमिला और बेटा अक्षित घर में बैठे थे। इसी दौरान उनके घर के बाहर एक इनोवा आकर रुकी और उसमें से सात लोग निकले। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को अपना परिचय इनकम टैक्स अधिकारी के रुप में दिया। उनके साथ सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहने एक व्यक्ति भी था।
विज्ञापन
इनकम टैक्स सुन सिक्योरिटी गार्ड सुखपाल सिंह ने गेट खोल दिया। अंदर घुसते ही सभी लोगों ने अपने हथियार निकाल लिए। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड, दो गनमैन, घर में काम करने वाली नौकरानी और मालिकों को एक ही कमरे में इकट्ठा कर उनके फोन ले लिए।
इसी दौरान एक लुटेरे ने राकेश कुमार से कहा कि वह चंडीगढ़ आयकर विभाग से आए हैं और उन्हें सूचना मिली है कि उनके घर में पचास करोड़ रुपये की नकदी पड़ी है। राकेश ने इस बात को गलत बताया। सभी आरोपी अलग-अलग कमरों में तलाशी लेने चले गए। लुटेरों ने अलमारी, बेड आदि अन्य जगहों को खंगाला। पूरे घर से उन्हें करीब बीस लाख रुपये मिले। ज्यादा की उम्मीद में लुटेरों ने अक्षित को पीटना शुरू कर दिया। बेटे को पिटते देख राकेश ने लुटेरों के हाथ पांव जोड़े। इसके बाद सभी फरार हो गए। राकेश ने राजगुरू नगर तक उनका पीछा किया, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं सके। राकेश ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच कर रही है : एसीपी क्राइम
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घर के बाहर और घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है और उसमें से इनोवा कार का नंबर पता कराया जा रहा है। पुलिस लगातार मामले की जांच में लगी हुई है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
जसविंदर सिंह, एसीपी क्राइम