फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Income tax department raids at pharma company office and house of owner in Chandigarh

फार्मा कंपनी के मालिक के घर और दफ्तर पर आयकर छापा, चार करोड़ रुपये व दो करोड़ की ज्वेलरी मिली

Wed, 16 Dec 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raids at pharma company office and house of owner in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित फार्मा कंपनी नेक्टर लाइफसाइंस के दफ्तर में पिछले तीन दिन से आयकर विभाग की टीम ने डेरा डाल रखा है। आयकर विभाग को अब तक कंपनी के मालिक संजीव गोयल से जुड़ी करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति मिल चुकी है। टीम को कंपनी के दफ्तर और घर से चार करोड़ रुपये, करीब दो करोड़ रुपये की ज्वेलरी और करोड़ों की कीमत वाली जमीनों के कागजात मिले हैं।यह जमीनें पंचकूला के बरवाला, पंजाब के होशियारपुर, डेराबस्सी के अलावा मध्यप्रदेश में हैं। बताया जा रहा है कि जो बेनामी संपत्ति के कागजात मिले हैं, उनकी भी आगे जांच की जा रही है। सभी दस्तावेज व पैसों को सीज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम प्रिंसिपल डायरेक्टर एलके अग्रवाल, ज्वाइंट डायरेक्टर अंकुर एल्वा व डिप्टी डायरेक्टर रॉबिन बंसल के नेतृत्व में छापा मारने कंपनी के ठिकाने पर रविवार सुबह चार बजे पहुंच गई थी। उसके बाद से लगातार जांच जारी है। कंपनी के मालिक संजीव गोयल का घर भी सेक्टर नौ में ही स्थित है। वहां पर जांच पूरी हो चुकी है, जबकि कंपनी के दफ्तर में जारी है। कंपनी के दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। वहां से भी कई महत्वपूर्ण कागजात हासिल हुए हैं।
विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि फार्मा कंपनी के मालिक के नाम मध्य प्रदेश के इंदौर में 117 एकड़ की जमीन है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। उसके बाद जांच शुरू की तो नए परतें खुलने लगीं। आयकर विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ आई थी। एक साथ चंडीगढ़, दिल्ली व मुंबई के ठिकानों में छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह का वक्त भी सोच-समझकर चुना गया है। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि आयकर विभाग की नजर कई और उद्योगपतियों पर है, जिन्होंने करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति खरीद रखी है। कई नामों पर आयकर विभाग का काम जारी रही है। जल्द नए ठिकानों पर कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed