{"_id":"8eface493b32326bad3b347ba44a8095","slug":"income-limit-increament-for-admission-in-obc-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी वर्ग में दाखिले के लिए आय सीमा बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी वर्ग में दाखिले के लिए आय सीमा बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की तर्ज पर ओबीसी वर्ग में से संपन्न वर्गों को केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में दाखिले केलिए आय सीमा साढ़े चार लाख से बढ़ा कर छह लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी है।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, उपायुक्तों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंधक निदेशकों, महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय हिसार और चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा के कुलसचिवों को कहा गया है कि भारत सरकार के इन दिशा-निर्देशों का पालन 31 मई-2013 से सुनिश्चित किया जाए।