{"_id":"5f2c614c8ebc3e3ce407aee6","slug":"including-woman-case-alcohol-smuggling-police-started-investigation-chandigarh-news-pkl3838839158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी करने के मामले में महिला समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने छानबीन की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब तस्करी करने के मामले में महिला समेत 11 गिरफ्तार, पुलिस ने छानबीन की शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से यूटी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में एक महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 18 पेटी शराब समेत कई अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। संबंधित थाना पुलिस इन सभी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके छानबीन में जुट गई है। हालांकि पकड़े गए लोगों को पुलिस ने बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है।
सेक्टर-34 थाना पुलिस बुधवार को एरिया में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने जालंधर के गोविंद नगर निवासी गुरप्रीत को सेक्टर 33/45 की लाइट प्वाइंट पर अवैध शराब की 18 पेटियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शराब से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।
वहीं सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के पास से स्थानीय निवासी बाबू साहनी को अवैध शराब की 16 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है जबकि आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा के शास्त्री नगर से सेक्टर 56 निवासी गुरमीत को अवैध शराब की 24 बोतल के साथ दबोचा है। इसके अलावा मक्खन माजरा से भूपिंदर सिंह को अवैध शराब की 24 बोतल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्टर 31 थाना पुलिस ने पवन कुमार को अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ दबोचा है जबकि राम दरबार के रहने वाले रिंकू को अवैध शराब के 25 बोतलों के साथ हल्लोमाजरा से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सेक्टर 52 के ज्वाला प्रसाद को पुलिस ने अवैध शराब के 24 बोतलों के साथ दबोचा है। वहीं सेक्टर-38 वेस्ट के रहने वाले संजय कुमार को पुलिस ने पलसोरा स्थित कच्चा रास्ता के पास से अवैध शराब की 22 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा के रहने वाले मोहिंदर को अवैध शराब की 48 बोतल और महिला को अवैध शराब की 28 बोतलों के साथ दबोचा है।