9 छात्र समेत 11 करंट की चपेट में, किसान की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोगा में आयोजित एक कार्यक्रम मे दौरान हुए 9 छात्र समेत 11 लोग करेंट की चपेट में आए। हादसे में किसान की मौत हो गई। दरअसल पंजाब में मोगा के गांव धूड़कोट रणसींह में वीरवार को धार्मिक समागम के लिए पंडाल लगा रहे 9 स्कूली विद्यार्थी समेत 11 को करंट लग गया।
एक अन्य घटना में करंट से एक नौजवान किसान की मौत हो गई। गांव धूड़कोट रणसींह में सरकारी स्कूल ग्राउंड में धार्मिक समागम के लिए पंडाल लगा रहे बच्चों और मजदूरों को 11 केवीए हाई वोल्टेज की तार के साथ लोहे की सीढ़ी छू जाने से करंट ने चपेट में ले लिया।
इन विद्यार्थियों को दीप अस्पताल निहाल सिंह वाला में दाखिल करवाया गया। घायल सभी बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष है। इलाज बाद घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
खेत में काम करते करंट लगने से किसान की मौत
दो राजविंदर सिंह (25) और अर्शदीप सिंह (12) अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से नौ स्कूली विद्यार्थी और दो मजदूर बताए जा रहे हैं। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह, अमरिंदर सिंह, सुखवीर सिंह और जोगिंदर सिंह और रूप सिंह ने कहा कि वह पावरकॉम अधिकारियों के पास कई बार बिजली की तार ऊपर करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती।
इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी निहाल सिंह वाला सतविंदर सिंह, एएसआई बेअंत सिंह भट्टी और गुरमेल सिंह सेखों भी अस्पताल पहुंचे।
इसी गांव में किसान कुलवंत सिंह की खेत में काम करते करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक किसान वीरवार सुबह खेत गया था। वहां ट्यूबवेल चलाने लगा तो वह करंट की चपेट में आ गया।