{"_id":"56e065364f1c1b11578b4569","slug":"incident-in-factory-woman-worker-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाई मशीन में महिला वर्कर की चुन्नी फंसी, दम घुटने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाई मशीन में महिला वर्कर की चुन्नी फंसी, दम घुटने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्लोमाजरा गांव स्थित सिल्वर पॉलिश करने वाली फैक्टरी में बुधवार को सुबह डाई मशीन में चुन्नी फंसने से महिला वर्कर का दम घुट गया। बाद में जीएमसीएच-32 में ड्यूटी डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई के बाद जमानत पर फैक्टरी मालिक को छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार को सुबह 9:40 बजे हल्लोमाजरा के सिटको कांप्लेक्स में स्थित फैक्टरी में हुआ। वहां प्लॉट नंबर-4 पर स्थित सिल्वर पॉलिश की फैक्टरी है। हल्लोमाजरा निवासी महिला गीता देवी इस फैक्टरी में वर्कर थी। जबकि पति संजय मोहाली में काम करता है। बुधवार को सुबह गीता देवी की डाई मशीन में ड्यूटी लगाई गई। काम के दौरान अचानक उसकी चुन्नी डाई मशीन में फंस गई और चुन्नी खिंचने से उसका गला दब गया।
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों ने मशीन से उसे छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन तब तक नीचे गिरने से गीता देवी के सिर में भी गंभीर चोट लग चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से फैक्टरी के अन्य वर्करों ने गीता देवी को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टरों ने गीता देवी को मृत बता दिया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार और अन्य वर्करों के दबाव के बाद पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन
लेबर डिपार्टमेंट व प्रशासन की लापरवाही झेल रहे गरीब
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शशिशंकर तिवारी ने कहा कि लगातार गरीब मजदूर शोषण का शिकार हो रहे हैं। इसका जिम्मेदार चंडीगढ़ लेबर डिपार्टमेंट और प्रशासन की लापरवाही है। कभी किसी फैक्टरी वालों की जांच नहीं की जाती। जबकि, पिछली कई मौतें सुरक्षा किट न देने पर हुई हैं। उन्होंने मृतका के परिवार को 20 लाख का मुआवजा देने की मांग की है। जबकि कांग्रेस प्रदेश सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू किया जाएगा।