फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   incident, accidents and dispute calls on chandigarh police pcr on diwali night

भागती-दौड़ती रही पुलिस दीवाली की रात, 414 कॉल्स और 206 झगड़े

Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 31 Oct 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
incident, accidents and dispute calls on chandigarh police pcr on diwali night
चंडीगढ़ पुलिस पीसीआर - फोटो : डेमो फोटो
चंडीगढ़ पुलिस ने दीवाली की रात भागने-दौड़ने में निकाली। पीसीआर पर 414 कॉल्स आई, जिनमें 206 मामले झगड़ों के थे। त्यौहार पर चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा कॉल आई। सारी रात पुलिस लोगों के झगड़ों को निपटाने को दौड़ती रही। पुलिस को दिवाली वाले दिन कुल 414 कॉल रिसीव हुई और इनमे से लगभग आधी कॉल लड़ाई झगड़ों की थी।
विज्ञापन


शहर के अलग-अलग सेक्टरों से  पुलिस कंट्रोल रूम के पास झगड़ों की कुल 206 सूचनाएं आई । इन सभी  स्पॉट पर पुलिस पहुंची  और कुछ मामलों में केस दर्ज हुआ और कुछ वैसे ही सुलझा लिए गये। पुलिस कंट्रोल रूम पर दीपावली को कुल 414 कॉल्स में से 48 कॉल सड़क हादसों की भी आई।  इसके अलावा पीसीआर कर्मियों ने सड़क हादसों में घायल हुए 28 लोगों को पीजीआई, जीएमएसएच 16 और जीएमसीएच 32 अस्पताल  में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


जबकि 31 जगह शहर में आग लगने की कॉल भी आईं। दीपावली को देखते हुए पुलिस विभाग ने पुलिस कंट्रोल रूम में पांच कॉल लाइन से बढ़ाकर सात कर दी थी। ताकि लोगों को पुलिस से सहायता मांगने पर उनकी कॉल वेटिंग में न  रहे सके। पुलिस विभाग का कहना है यूं तो रोज पीसीआर में लगभग 300 कॉल आतीं है।  लेकिन दिवाली वाले दिन 414 काल्स आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पिछले साल की बजाए इस साल फायर की कॉल  और झगड़ों में इजाफा हुआ है। 2015 में पुलिस कंट्रोल रूम के पास कुल 23 फायर की कॉल आई थी। इसके अलावा कुल कॉल 400 पुलिस कंट्रोल रूम के जवानों ने अटेंड की थी। जिनमें 174 काल झगड़े की और 46 कॉल सड़क हादसों की आई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed