फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the name of buying Kothi, 21.50 lakhs were cheated from the elderly

Chandigarh News: कोठी खरीदने के नाम पर बुजुर्ग से 21.50 लाख ठगे

Sun, 13 Aug 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
In the name of buying Kothi, 21.50 lakhs were cheated from the elderly
मोहाली। फेज-7 में कोठी खरीदने को लेकर पंचकूला के एक बुजुर्ग से 21.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह, उसकी पत्नी बलजोत कौर और तेजिंदर कौर वासी फेज-7 मोहाली, नवीन नायर वासी ढकोली जीरकपुर और रोहित वासी गांव रैला सेक्टर-12 पंचकूला के रूप में हुई है। मटौर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह (62) वासी सेक्टर-27 पंचकूला ने पुलिस को बताया कि उक्त आरोपियों के साथ उसकी फेज-7 मोहाली में एक कोठी खरीदने को लेकर बात चल रही थी जिन्हें उसने 21 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने न ही कोठी का कब्जा दिया और न ही उसके दिए रुपये वापस किए। वहीं, उसे बाद में पता चला कि आरोपियों ने कोठी पर कर्ज भी लिया है। उन्होंने गलत जीपीए तैयार कर उसके साथ ठगी की है। पुलिस अभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed