फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In the festive season, the game of adulterated milk and milk, 14 samples failed in 16 days, challan issued

त्योहारी सीजन में मिलावटी दूध-खोवा का खेल, 16 दिन में 14 नमूने फेल, चालान जारी

Thu, 20 Oct 2022 01:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
In the festive season, the game of adulterated milk and milk, 14 samples failed in 16 days, challan issued
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने 3 से 19 अक्तूबर तक शहर की विभिन्न दुकानों से दूध और खोवा से बने खाद्य पदार्थों के 66 नमूने लिए थे। इनमें से 14 नमूने फेल मिले हैं। खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमों के मानदंडों के उल्लंघन के लिए टीम ने तत्काल दुकानदारों को नोटिस जारी कर चालान शुरू कर दिया है। इसके साथ चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार ने स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक कर त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाने को कहा था। सलाहकार के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने 5 टीमों का गठन किया गया। टीम ने शहर की मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों और बिक्री करने वाले दुकानदारों के यहां व्यापक जांच शुरू की। इस दौरान दूध और खोवा से बने उत्पादों की जांच कर नमूने लेना शुरू किया गया। इन नमूनों को लैब में भेजा गया। जहां 14 नमूने फेल होने पर नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य लाइसेंस जरूर लेना जरूरी है। टीम ने कहा कि इस लाइसेंस से ग्राहकों की आपके प्रति विश्वसनीयता बनी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य लाइसेंस न लेने, खाद्य पदार्थ के निर्माण, बिक्री, भंडारण, वितरण की अनुमति नहीं लेने पर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सामान बेचने वालों को किया जागरूक
टीम ने चेकिंग के दौरान मिठाई बनाने वाली फैक्ट्रियों में कारीगरों और बिक्री करने वाले दुकानदारों को जागरूक भी किया। टीम ने सलाह दी कि वे चीजों को साफ सुथरी जगह रखें। कोई केमिकल का प्रयोग न करें। ज्यादा दिनों तक मिठाई व खाद्य सामग्री न रखें, इसमें बैक्टीरिया होने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अच्छी गुणवत्ता वाले माल का उपयोग करें, खाद्य रंगों का प्रयोग करने से पहले उसका स्वास्थ्य पर पड़ने वाला प्रभाव जरूर जान लें। त्योहार पर मिठाई के साथ खुशियां बांटे बीमारियां नहीं।

जरा भी हो शक तो 20 रुपये में करा सकते हैं यहां जांच
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2752128 जारी किया है। इसके अलावा इससे जुड़ी कोई भी शिकायत 102 नंबर या भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के वेब पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/consumergrievance/ पर करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग पूरे शहर में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब चला रहा है। इसमें लोग सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक खाद्य सामग्रियों की जांच करवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सेवा का लाभ उठाएं और दूध, खाद्य तेल, पनीर, गुड़, हल्दी, खोवा जैसे खाद्य पदार्थों को महज 20 रुपये का शुल्क अदा कर चेक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed