{"_id":"68ae1332697c0b344c0a9568","slug":"in-the-election-environment-of-pu-south-campus-seems-deserted-campaigning-is-also-decreasing-chandigarh-news-c-16-pkl1091-801577-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू के चुनावी माहौल में सुना लग रहा साउथ कैंपस, कैंपेनिंग भी कम हो रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू के चुनावी माहौल में सुना लग रहा साउथ कैंपस, कैंपेनिंग भी कम हो रही
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनावों में नॉर्थ कैंपस की अपेक्षा साउथ कैंपस अभी सूना-सूना दिखाई दे रहा है। स्टूडेंट्स सेंटर पर जितनी भीड़ हैं, उसकी अपेक्षा साउथ कैंपस में कम संख्या में विद्यार्थी दिखाई दे रहे हैं। अधिकतर उम्मीदवार भी स्टूडेंट्स सेंटर पर घोषित किए जा रहे हैं।
साउथ कैंपस में थोड़ी बहुत चहल-पहल केवल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के बाहर दिखाई दे रही हैं। इसके विपरीत डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म (यूआईएचएमटी), डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी में कोई हलचल नहीं है। 15 छात्र संगठनों में से केवल पुसु ने अपना कैंडिडेट साउथ कैंपस में घोषित किया है। चुनाव को लेकर कुछ संगठनों की मीटिंग भी यूआईईटी विभाग की कैंटीन में हुई हैं। नॉर्थ कैंपस की अपेक्षा साउथ कैंपस में चुनावों की कैंपेनिंग भी कम की जा रही है। हालांकि चुनाव के आखिरी दिन साउथ कैंपस में भीड़ दिखने की उम्मीद है।