फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Sector-19B, a one kanal plot was sold for Rs 22.67 crore and a two kanal plot was sold for Rs 33.5 crore

Chandigarh News: सेक्टर-19बी में एक कनाल का प्लॉट 22.67 करोड़, दो कनाल का साढ़े 33 करोड़ में बिका

Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
In Sector-19B, a one kanal plot was sold for Rs 22.67 crore and a two kanal plot was sold for Rs 33.5 crore

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में प्रॉपर्टी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। एस्टेट ऑफिस की ताजा ई-नीलामी में सेक्टर-19बी का एक कनाल प्लॉट 22.67 करोड़ में बिका, जबकि सेक्टर-33सी में दो कनाल का प्लॉट साढ़े 33 करोड़ तक पहुंच गया। सरकारी बोली में यह अब तक की सबसे महंगी बोली है। इसे राजेंद्र गौतम ने खरीदा है।
महज 75 करोड़ की रिजर्व वैल्यू पर प्रशासन को 168.85 करोड़ की कमाई हुई, जिसमें 13 रिहायशी और दो कॉमर्शियल साइट्स की रिकॉर्ड तोड़ बोली शामिल रही। एस्टेट ऑफिस ने 2 से 4 सितंबर तक यह ई-नीलामी की। इसमें से प्रशासन को 168.85 करोड़ की कमाई हुई जोकि 75.29 करोड़ की रिजर्व वैल्यू से कहीं अधिक है।
विज्ञापन

ये स्थिति तब है जब एक अप्रैल से यूटी प्रशासन ने नए कलेक्टर रेट लागू किए हैं, जिसके बाद चंडीगढ़ में संपत्तियों के दाम डेढ़ से तीन गुना बढ़े हैं। इसके बावजूद लोग चंडीगढ़ में घर के लिए कई करोड़ रुपये खर्च करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नीलामी में कुल 288 आवेदकों ने 587 आवेदन दाखिल किए। नीलामी में उपलब्ध कराए गए 20 साइट्स में से 15 साइट्स (13 रिहायशी और 2 कॉमर्शियल) बिक गए जबकि बाकी 5 कॉमर्शियल साइट्स पर केवल एक-एक बोली आने के कारण उन्हें अगली नीलामी में शामिल किया जाएगा।

एस्टेट ऑफिसर-कम-डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की नीलामियां न सिर्फ शहर के राजस्व में इजाफा करती हैं बल्कि योजनाबद्ध शहरी विकास और सतत प्रगति को भी प्रोत्साहित करती हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सेक्टर-33 सी में दो कनाल का प्लॉट 33.50 करोड़ में बिका है। यह मार्केट रेट से कम है। मौजूदा समय में मार्केट रेट 35 करोड़ रुपये है। साल 2010 में इस प्रॉपर्टी की कीमत तीन करोड़, 2015 में 12 करोड़, 2020 में 19 करोड़, 2025 में करीब 22 करोड़ रुपये थी। इसी प्राॅपर्टी की ई-नीलामी में 33 करोड़ बोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed