फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon is delayed in Chandigarh

चंडीगढ़ से रूठा मानसून: भीषण उमस से हालत हो रही खराब, आसमान के बजाय माथे से टपक रहा पानी... आगे मिलेगी राहत

Tue, 16 Jul 2024 06:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 06:37 AM IST
सार

चंडीगढ़ में एक जून से लेकर सोमवार शाम 5:30 बजे तक कुल 138.7 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 50 फीसदी कम है। मौसम में आए बदलाव की वजह से चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।  

विज्ञापन
Monsoon is delayed in Chandigarh
चंडीगढ़ में उमस से बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में बरसात नहीं हो रही है। मानसून के सीजन में आसमान से नहीं, लोगों के माथे से पानी टपक रहा है। जून जैसी गर्मी व उमस से लोगों को बुरा हाल है। लोग पूछ रहे हैं कि बारिश कब होगी। मौसम केंद्र का कहना है कि शहर में उमस है। यही बताता है कि चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय है। अगले तीन-चार दिन में फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मंगलवार को भी बादल छाए रहे लेकिन बारिश की संभावना कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन

मानसून पूरी तरह से मौजूद, जल्द बारिश होगी

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक एके सिंह ने बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों से उमस ज्यादा है। उमस ही बताती है कि चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह से मौजूद है। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है लेकिन आगे बारिश होने की अच्छी संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों में भीषण बारिश की उम्मीद नहीं है। तीन-चार दिन बाद अच्छी बारिश हो सकती है। अगले चार पांच दिन अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। अभी जुलाई भी समाप्त नहीं हुआ है। विभाग को उम्मीद है कि जुलाई महीने में ही सामान्य से ज्यादा बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed