{"_id":"66179b036e1d20de6d087ad3","slug":"in-mohali-15-voters-of-above-100-years-will-vote-in-loksabha-election-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: मोहाली में 15 शतायु मतदाता देंगे वोट, 118 के अजमेर सबसे अधिक उम्र के वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: मोहाली में 15 शतायु मतदाता देंगे वोट, 118 के अजमेर सबसे अधिक उम्र के वोटर
Thu, 11 Apr 2024 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
विशाल शंकर, संवाद, मोहाली
विशाल शंकर, संवाद, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:41 PM IST
सार
मोहाली हलके में दो, खरड़ में चार और डेराबस्सी के नौ ऐसे बुजुर्ग वोटर इसमें शामिल हैं। हाथों में खुंडा लेकर चलने वाले मोहाली के गांव बड़ी के अजमेर सिंह 118 साल के सबसे अधिक आयु के वोटर हैं।
विज्ञापन
अजमेर सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
मोहाली जिले में 100 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए उत्सुक हैं। मोहाली के तीन विधानसभा हलकों में 15 ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र 100 वर्ष से अधिक है।
मोहाली हलके में दो, खरड़ में चार और डेराबस्सी के नौ ऐसे बुजुर्ग वोटर इसमें शामिल हैं। हाथों में खुंडा लेकर चलने वाले मोहाली के गांव बड़ी के अजमेर सिंह 118 साल के सबसे अधिक आयु के वोटर हैं। वोटर कार्ड पर अजमेर सिंह की साल 2006 में आयु 96 वर्ष थी। इसके बाद के वर्षों का हिसाब लगाया जाए तो मौजूदा समय में अजमेर सिंह की आयु 118 साल है।
परिवार के अनुसार अजमेर सिंह की आयु उनके पुराने कागजात में यही चली आ रही है। मोहाली एयरपोर्ट के साथ लगे गांव बड़ी के पूर्व सरपंच व अजमेर सिंह के पोते कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके दादा वोट डालने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इतनी आयु में भी वह किसी को परेशानी नहीं देते, बल्कि दिन हो या रात, उनको किसी चीज की आवश्यकता होती है तो खुद ब खुद अपने हाथ में खुंडा लेकर चल देते हैं।
विज्ञापन
गांव में करीब 450 वोटर हैं और अजमेर सिंह के दो छोटे भाई ज्ञान सिंह 90 और मेवा सिंह 85 साल के हैं। इनके अलावा भाभी बचन कौर की आयु 80 साल है। वह अपने परिवार के साथ रहती हैं। कुलविंदर सिंह ने बताया कि उनके दादा अजमेर उनको बताते हैं कि वह अपने गांव से प्याज बैलगाड़ियों पर लोड करके शिमला तक लेकर जाते थे। अजमेर सिंह ने ठंड में कभी स्वेटर तक नहीं डाला और न बाहर का खाना खाया। हर समय घर का खाना खाते हैं और मौजूदा समय में पैदल चलने में उनको कोई परेशानी नहीं होती है।
सौ साल से अधिक आयु के बुजुर्ग
खरड़ हलके से शिबो 101 साल, जगीर कौर 103 साल, नच्छत्तर कौर 102 साल और महिंदर कौर 104 की साल हैं। मोहाली विधानसभा हलके में अजमेर सिंह 118 और प्रेम कौर 103 साल की उम्र के मतदाता हैं। डेराबस्सी विधानसभा हलके में गुरदित्त सिंह 105, बचन कौर 101, बंतो 101, मामराज 101, अजमेर सिंह 101, प्रेम सिंह 106, सजदा सिंह 101, अजमेर सिंह 104 और वीरमा देवी 101 साल के मतदाता हैं।