फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Manimajra, the girl committed suicide by hanging herself

मनीमाजरा में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 04 May 2020 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
In Manimajra, the girl committed suicide by hanging herself
मनीमाजरा। रविवार शाम को मनीमाजरा में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोहल्ले डेरा साहिब की 22 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मनीमाजरा पुलिस ने युवती को फंदे से उतार कर जीएमसीएच-16 भेज दिया। जहां पर डाक्टरों ने मृत करार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। हालांक पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अंजलि अपनी मां रानी और पिता महेंद्र के साथ मोहल्ले डेरा साहिब के मकान नंबर 902 में रहती थी। उसके पिता महेंद्र वेल्डिंग का काम करते हैं और अंजलि अपनी मां के साथ घर पर कपड़े सिलाई का काम करती थी। रविवार करीब तीन बजे अंजलि ने अपने पिता को खाना खिलाया। इसके बाद वो बीपी की दवा खाकर दूसरे कमरे में सोने चले गए। इसके बाद करीब चार बजे अंजलि की मां रानी गुरुद्वारे में चल रहे लंगर में रोटी बनाने की सेवा करने चली गई। जैसे ही 5 बजे वह घर वापस आई तो उसने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा कि अंजलि छत से फंदा लगाकर लटकी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed