फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Kejriwals absence Gupta got Manns support

Chandigarh News: केजरीवाल की गैरमौजूदगी में गुप्ता को मिला मान का साथ, कल रोड शो

Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
In Kejriwals absence Gupta got Manns support
-अगले सप्ताह आएंगे संजय सिंह, उसके बाद पंजाब व दिल्ली के मंत्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुशील गुप्ता को अब पंजाब के सीएम भगवंत मान का साथ मिला है। आठ अप्रैल को गुप्ता के समर्थन में भगवंत मान कुरुक्षेत्र में रोड शो करेंगे। सुशील गुप्ता कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। आप के शीर्ष नेतृत्व के जेल में होने के बाद गुप्ता अपनी टीम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। इस दौरान उन्हें कांग्रेस के नेताओं का साथ भी मिलता रहा है। कांग्रेस नेता गुप्ता के साथ जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कई इलाके पंजाब के साथ लगते हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का प्रभाव है। इसके साथ ही पेहवा में मान का ससुराल भी है। हालांकि मान अकसर अरविंद केजरीवाल के साथ ही हरियाणा में आते रहे हैं। यह पहली बार होगा कि वह अकेले ही मोर्चा संभालेंगे। पंजाब में भी उन्होंने पार्टी की कमान संभाल रखी है। आप नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि भगवंत मान के आने के बाद अगले हफ्ते आप नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह भी कुरुक्षेत्र आएंगे। उसके बाद पंजाब व दिल्ली के मंत्री भी कुरुक्षेत्र आएंगे।
विज्ञापन


900 गांवों को कवर करने का लक्ष्य
कुरुक्षेत्र लोकसभा में करीब 900 गांव आते हैं। पार्टी का लक्ष्य इन सभी गांवों को कवर करना है। गुप्ता रोजाना 10-15 गांवों में जाकर चौपाल कर रहे हैं। आप ने इन सभी गांवों में सर्कल प्रभारी और प्रत्येक गांव की टीम बनाई है, जो गांव में रहकर प्रचार कर रहे हैं। ढांडा ने बताया कि केजरीवाल भी जल्द जेल से बाहर आएंगे और वह भी कुरुक्षेत्र में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed