फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Himachal scholarship scam, ED attaches property worth 18.27 crores of Himalayan Group

Chandigarh News: हिमाचल के छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने हिमालयन ग्रुप की 18.27 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

Sat, 22 Feb 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
In Himachal scholarship scam, ED attaches property worth 18.27 crores of Himalayan Group
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में ओबीसी/एससी/एसटी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति घोटाले में चंडीगढ़ जोनल कार्यालय व शिमला ईडी की संयुक्त टीम की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ईडी की टीम ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत हिमालयन ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18.27 करोड़ रुपये मूल्य की पांच अचल संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क किया है। इन संपत्तियों में मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर हिमाचल में रजिस्टर्ड 125 बीघा जमीन, पंचकूला में स्थित दो फ्लैट भी शामिल हैं। इसी मामले में करीब 15 दिन पहले हिमालयन ग्रुप के एमडी के भाई को पंचकूला से गिरफ्तार भी किया था जो शिमला जेल में बंद है।
विज्ञापन


दरअसल हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2013 से 2017 के बीच एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी छात्रवृत्ति में 181 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। सीबीआई ने हिमाचल के 29 शिक्षण संस्थान संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी के दो और बाद में ईडी ने भी धन शोधन का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी की टीम द्वारा अब छात्रवृत्ति घोटाले में धन शोधन के तहत हिमालयन ग्रुप की संपत्तियों में मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर नाहन जिला सिरमौर में रजिस्टर्ड करीब 125 बीघा जमीन को कुर्क किया गया है। इसके अलावा पंचकूला में स्थित मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट में ट्रस्टी प्रीति बंसल और ऋचा बंसल के नाम पर रजिस्टर्ड दो फ्लैट को भी कुर्क किया गया है। इसके साथ ही कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस को भी कुर्क किया गया है जो मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed