फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Haryana weather will change from 13 April

Chandigarh News: नूंह में पारा पहुंचा 39.2 डिग्री, 13 से बदलेगा मौसम

Tue, 09 Apr 2024 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
In Haryana weather will change from 13 April
14 और 15 अप्रैल को प्रदेश में बारिश और आंधी की संभावना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के नूंह में सोमवार को 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो इस सीजन का फिलहाल सबसे अधिक है। इससे पहले बीती 29 मार्च को नारनौल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद बदले मौसम की वजह से अधिकतम तापमान 39 डिग्री से नीचे बना हुआ था।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले दो दिन में एक से दो डिग्री तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद 13 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा। 14 व 15 अप्रैल को प्रदेश में बारिश और आंधी की आशंका है। एक-दो स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम में होने वाले इस बदलाव से तापमान नीचे आएगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। उसके बाद तापमान चढ़ेगा और राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार की तुलना में सोमवार को औसतन अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नूंह का 20 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो राज्य का सबसे अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed