फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Chandigarh, administrative restrictions were lifted at 7 pm, army issued red alert again at 9:30 pm

चंडीगढ़ में शाम सात बजे की प्रशासन की पाबंदियां हटीं, 9:30 बजे फिर सेना का रेड अलर्ट

Sun, 11 May 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Chandigarh, administrative restrictions were lifted at 7 pm, army issued red alert again at 9:30 pm
चंडीगढ़। भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार की शाम युद्धविराम घोषित कर दिया गया। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों व कारोबारियों पर लगाई गई पाबंदियां शाम सात बजे हटा दीं। पाकिस्तान की ओर से कुछ देर बाद ही युद्धविराम का उल्लंघन करने पर सेना व एयरफोर्स की ओर से रात करीब 9.30 बजे चंडीगढ़ में फिर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके साथ शहर में ब्लैकआउट हो गया। ज्यादातर सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई। लोगों ने अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। उधर, सुरक्षा एजेंसियां चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

डीसी निशांत यादव की ओर से शुक्रवार शाम सात बजे तक दुकानें इत्यादि बंद करने के आदेश जारी किए गए थे, जबकि शनिवार को दुकानदारों व कारोबारियों को राहत देने के लिए दुकानें, बाजार व मॉल इत्यादि बंद करने का समय रात 9 बजे निर्धारित कर दिया गया था। इसी बीच शाम को युद्धविराम की घोषणा के बाद व्यापारियों ने सेक्टर-45 मार्केट में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी मनाई। वहीं, देर रात पाकिस्तान ने जम्मू, राजस्थान व पंजाब में बॉर्डर इलाकों में ड्रोन से हमले कर दिए। इसके बाद सेना की ओर से शहर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहीं
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ पूरी तरह से सुरक्षित है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है। सेना की ओर से एहतियात बरती जा रही है। चंडीगढ़ को सेना व एयरफोर्स की ओर से रेड जोन में रखा गया है क्योंकि यहां वेस्टर्न कमांड, 3बीआरडी एयरफाेर्स स्टेशन सहित डीआरडीओ व कई अन्य महत्वपूर्ण संस्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई में नहीं चलेंगी कक्षाएं
पीजीआई में अगले आदेश तक की सभी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। हालांकि शाम को युद्ध विराम की घोषणा के बाद के उम्मीद थी कि सबकुछ सही होगा लेकिन रात 9 बजे के बाद अचानक फैसला आया कि अगले आदेश तक कक्षाएं नहीं चलेंगी। शहर के सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों के खुलने पर फैसला रविवार शाम या सोमवार की सुबह होगा। नगर निगम, चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस व फायर कर्मचारियों के रद्द अवकाश पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक रविवार को हालात देखने के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed