Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Chandigarh, a young man was bludgeoned with sharp weapons, his condition is critical

Chandigarh News: चंडीगढ़ में तेजधार हथियारों से युवक को किया लहूलुहान, हालत गंभीर

Fri, 10 May 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
In Chandigarh, a young man was bludgeoned with sharp weapons, his condition is critical
चंडीगढ़। रामदरबार में फेस-2 स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के पास बुधवार की रात अज्ञात युवकों ने स्थानीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर घायल युवक को जीएमसीएच-32 ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई में रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयानों पर कई युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घायल रोहित की यश उर्फ गोलू और रिहान से पिछले लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। रात के समय जब रोहित श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने गया तो उसी समय गोलू अपने अन्य साथियों के साथ मंदिर के पास पहुंचा। जैसे ही रोहित मंदिर से बाहर निकला तो युवकों ने हमलाकर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से भी हमला किया। इस कारण उसके सिर व अन्य जगहों पर घाव होने से खून बहने लग गया। जैसे ही पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची तो युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-31 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात हुई कैद हुई है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू, अंकित उर्फ बस्सी, रिहान, अर्जुन, चिंटू और रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 07: पीजीआई में उपचाराधीन घायल युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article