फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   In case of coarseness AAP ask for the resignation of Badal, sought an account of six Days

बेअदबी मामले में आप की सुखबीर बादल से इस्तीफे की मांग, छह दिनों का हिसाब मांगा

Sat, 05 Nov 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Nov 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
In case of coarseness  AAP ask for the resignation of Badal, sought an account of six Days
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल - फोटो : Amar ujala

मालेरकोटला में कुरान शरीफ की बेअदबी मामले में मुख्य गवाह के बयान बदलने के बाद आम आदमी पार्टी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस मामले में आरोप झेल रहे आप के दिल्ली के  विधायक नरेश यादव और पार्टी नेता मीडिया से रू-ब-रू हुए। 

विज्ञापन


उन्होंने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग की। सूबा कनवीनर गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि मामले के मुख्य गवाह विजय कुमार ने बयान दिया है कि पुलिस ने उसे धमकाया। 
विज्ञापन


उसे हत्या का मामला दर्ज करने की धमकी देकर दबाव बनाया और इस मामले में नरेश यादव का नाम दिलवाया गया। इससे नरेश की प्रतिष्ठा को धक्का लगा, एक समुदाय में पार्टी को बदनाम करने और छवि खराब करने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

In case of coarseness  AAP ask for the resignation of Badal, sought an account of six Days
Sukhbir Singh Badal - फोटो : Amar Ujala

अब तक इस मामले में सुखबीर बादल का कोई बयान नहीं आया है। उन्होंने मांग की कि विजय को धमकाने वाले पुलिस अधिकारियों की शिनाख्त कर उन पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सुखबीर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

नरेश यादव ने कहा कि जिस दिन उन पर परचा हुआ था, तभी उन्होंने कहा था कि यह राजनीतिक साजिश है। आज उनकी सच्चाई साफ हो गई। आप को यहां सभी धर्मों के लोगों का समर्थन मिल रहा है, पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। इसीलिए यह साजिश रची गई। 

हिम्मत शेरगिल ने कहा कि पुलिस के पास कोई सबूत नहीं था, सिर्फ विजय के बयानों पर केस दर्ज किया गया था, इसलिए छह दिन में जमानत मिल गई थी। पुलिस ने एक विधायक को इस तरह गिरफ्तार किया, जैसे किसी आतंकी को किया जाता है। 

आप ने लगाए गंभीर आरोप

In case of coarseness  AAP ask for the resignation of Badal, sought an account of six Days
आप एमएलए नरेश यादव

पूछताछ में भी मानवाधिकारों का उल्लंघन किया गया। जो छह दिन नरेश ने जेल में बिताए, उनका हिसाब कौन देगा। पूरे पंजाब में आप वर्करों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं, लोग सिर्फ कोड लगने का इंतजार कर रहे हैं। 

आप सरकार बनने पर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अदालत में सुखबीर बादल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस दोबारा विजय कुमार को धमका कर उसके बयान बदलवा सकती है। 

भीम टांक हत्याकांड केआरोपी शिवलाल डोडा केपीए ओमप्रकाश कौशिक को आप में शामिल करने के सवाल पर घुग्गी ने कहा कि उसे निकाला जा रहा है। पार्टी को कौशिक के कारोबार के बारे में प्रमाणित रिपोर्ट नहीं मिली थी, जिस कारण वह शामिल हो गया। अब उसकी सदस्यता खारिज कर दी गई है। अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed