फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   In Bhame Khurd village, a fire destroyed a farmer's machinery worth millions of rupees.

Chandigarh News: गांव भम्मे खुर्द में किसान की लाखों की मशीनरी जलकर राख

Sun, 11 Jan 2026 06:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
In Bhame Khurd village, a fire destroyed a farmer's machinery worth millions of rupees.
सरदूलगढ़। गांव भम्मे खुर्द में शनिवार रात करीब 2 बजे किसान अर्शदीप सिंह के घर में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये की खेती की मशीन और सामान जलकर राख हो गया। आग में जोनेडियर ट्रैक्टर पूरी तरह खाक, कंबाइन हार्वेस्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त और उसके नए टायर भी जल गए। साथ ही, जानवरों के लिए रखा भूसा, बरामदा और शेड भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन

पीड़ित किसान अर्शदीप सिंह ने बताया कि उसने खेती के औजार लोन पर लिए थे और दूसरे किसानों के खेतों में काम करके बैंक की किस्त चुकाता था। आग लगने से उसका बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। झुनीर थाना के एएसआई अवतार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे आप के हल्का मीडिया कोआर्डिनेटर गुरमेल सिंह भंम्मा ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी और किसान को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने अर्शदीप सिंह को सरकार की तरफ से सहयोग का भरोसा भी दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed