{"_id":"5b6f225f4f1c1bef258b4626","slug":"imran-khan-calls-up-navjot-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने फोन कर नवजोत सिद्धू को दिया न्योता, शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान खान ने फोन कर नवजोत सिद्धू को दिया न्योता, शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए भेजा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्घू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। इसके अलावा इमरान खान ने सिद्धू को निजी तौर पर फोन करके समारोह में आने का न्योता भी दिया है। सिद्धू ने यह न्योता कबूल करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन सचिव द्वारा भेजे निमंत्रण पत्र में उन्हें 18 अगस्त को इस्लामाबाद में हो रहे इमरान खान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र के अलावा इमरान खान ने फोन करके भी न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि संक्षिप्त बातचीत के दौरान इमरान खान ने उनके बारे में दिए बयान में की गई प्रशंसा के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि निमंत्रण पत्र में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन के एसओ इनाम शाह द्वारा लिखा गया है कि उनके समारोह में शामिल होने संबंधी चेयरमैन सचिव द्वारा उनसे संपर्क किया जाएगा और आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
कपिल देव को भी मिला निमंत्रण पत्र
सिद्धू ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बारे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचना दे दी है। इसके अलावा इस्लामाबाद जाने संबंधी रस्मी कार्रवाई के लिए पंजाब सरकार के सचिव पर्सोनल कृपा शंकर सरोज से कहा गया है। सिद्धू ने कहा कि उनकी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव से भी बातचीत हुई है और उन्हें भी निमंत्रण पत्र मिल गया है।
विज्ञापन