{"_id":"75bb9ba9d29d97b8b42d5b06f1603b34","slug":"impotent-to-sadhus-in-dera-not-relief-to-ram-rahim-by-high-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम को राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में राम रहीम को राहत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jan 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ डेरा सच्चा सौदा में साधुओं को नपुंसक बनाए जाने के आरोप की सीबीआई जांच पर रोक लगाने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख के वकील को इस मामले में तथ्यों के अधार पर बहस करने को कहा था। मामले में सीबीआई ने वीरवार को हाईकोर्ट को बताया कि जांच प्रगति पर है। हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार एकल बेंच में समय-समय पर स्थिति रिपोर्ट पेश की जा रही है। जवाब को रिकार्ड पर लेते हुए केस की सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
एक याचिका में कहा गया था कि डेरे में साधुओं को भगवान से मिलाने के नाम पर साधुओं को नपुंसक बनाया जाता है। सरकार को दी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, लिहाजा सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन
एकल बेंच ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इसी फैसले को राम रहीम ने चुनौती देते हुए जांच का आदेश रद्द करने और अपील की सुनवाई तक जांच पर रोक की मांग की थी।