फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Important wing handed over to Delhi officials bypassing Chandigarh's DSP

चंडीगढ़ के डीएसपीस को दरकिनार कर दिल्ली के अधिकारियों को सौंपा महत्तवपूर्ण विंग

Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Important wing handed over to Delhi officials bypassing Chandigarh's DSP
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग ने अपने डीएसपी को दरकिनार कर दिल्ली के अधिकारियों को महत्वपूर्ण विंग का प्रभार दिया है। हैरानी की बात है कि ये तीनों अधिकारी अभी तक चंडीगढ़ भी नहीं पहुंचे हैं। सोमवार को एसएसपी (मुख्यालय) मनोज कुमार मीणा ने आदेश जारी किया। इनमें दिल्ली से आ रहे दानिप्स कैडर के दो डीएसपी समेत एक आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभाग ने क्राइम बांच, ऑपरेशन सेल, पुलिस मुख्यालय समेत आर्थिक अपराध शाखा का अहम प्रभार दिया है।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी अमराओ सिंह को सिक्योरिटी मुख्यालय से वुमन एंड चाइल्ड सपोर्ट यूनिट व डीएसपी साइबर सेल रश्मि यादव को चंडीगढ़ पुलिस के आईटी प्रोजेक्ट का अतिरिक्त पदभार दिया गया है। वहीं, नाम न छापने की शर्त पर एक डीएसपी ने विभाग के इस आदेश पर अपना दर्द जताया है। कहा कि अक्सर विभाग उन्हें मुख्य विंग से वंचित रखता है, जबकि शहर के ऐसे कई डीएसपी हैं, जो इन विंग को संभालने में सक्षम हैं। बावजूद इसके विभाग या तो उन पर भरोसा नहीं करता या फिर कोई वजह है। अक्सर बाहर से आने वाले डीएसपी व आईपीएस को ही इन विंगों में मौका दिया जाता है और यहां के डीएसपी इंतजार करते रह जाते हैं, जबकि स्थानीय होने की वजह से शहर के बारे में वह अच्छे से वाकिफ होते हैं, लेकिन उन्हें इन विंग से वंचित रखकर यातायात, पुलिस लाइन, सिक्योरिटी विंग समेत साइड के विंग दे दिए जाते हैं। बता दें कि साउथ डिवीजन में एएसपी श्रुति अरोड़ा को छोड़कर ईस्ट व सेंट्रल डिवीजन का चार्ज चंडीगढ़ के डीएसपी के पास है।
विज्ञापन

इन अधिकारियों को मिले ये विंग
मनोज कुमार मीणा की ओर से जारी आदेश में एएसपी मृदुल को ऑपरेशन सेल का चार्ज दिया गया है, जबकि डीएसपी रजनीश को क्राइम व पुलिस मुख्यालय का चार्ज व डीएसपी नियति मित्तल को आर्थिक अपराध शाखा के अलावा सिक्योरिटी मुख्यालय में तैनात किया गया है। दूसरी ओर, विभाग में कई थानों के एसएचओ के तबादले की चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार, विभाग जल्द ही शहर के कई थानों के एसएचओ में फेरबदल कर सकता है। इसमें साउथ डिवीजन के अलावा सेंट्रल के थाने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed