फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   important news for students studying in the 5th, 8th

5वीं, 8वीं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर, फिर शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह Updated Sun, 04 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
 important news for students studying in the 5th, 8th
Prakash Javadekar
पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं एक बार फिर शुरू होंगी। केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसे बाद में संसद में सर्व सम्मति से पास कराया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने यहां शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। वह स्कूली शिक्षा में नई पहल और बेहतर प्रबंधों पर आठ उत्तरी राज्यों की कांफ्रेंस में पहुंचे थे।
विज्ञापन


यूपीए के कार्यकाल में राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू किया गया था, जिसके तहत बच्चों को आठवीं तक फेल करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसे लेकर पूरे देश में विरोध हुआ था, जिसके बाद केंद्र ने यह कदम उठाया है। जावडे़कर ने कहा कि जल्द ही आरटीई में संशोधन का प्रस्ताव लाया जाएगा। फेल न करने की नीति को खत्म करके पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


25 राज्य ऐसा ही चाहते हैं, लेकिन चार राज्य इसके खिलाफ हैं। इसलिए परीक्षाएं कराने का अधिकार राज्यों को दिया जाएगा। पहले मार्च में परीक्षा होगी, उसमें फेल होने वाले बच्चे जून में फिर परीक्षा देंगे। अगर उसमें भी फेल होते हैं तो उन्हें उसी कक्षा में रखना है या आगे बढ़ाना है, इस पर राज्य अपने स्तर पर नीति बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों को नाम पर चल रहीं दुकानें होंगी बंद

 important news for students studying in the 5th, 8th
Prakash Javadekar
बच्चों के लिए एनसीईआरटी ने हैंडबुक तैयार की है, जिसमें हर साल की प्राप्ति लिखी है। अब यह नहीं हो सकेगा कि बच्चा छठी में पहुंच जाए और उसे तीसरी कक्षा की गणित न आती हो। उन्होंने कहा कि ग्रेस मार्क्स लगातार बढ़ाते जा रहे हैं, इसकी लिमिट होनी चाहिए। 

पंजाब की शिक्षामंत्री अरुणा चौधरी ने कांफ्रेंस की सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया और डेलिगेट्स को बधाई दी। इस मौके पर एसीएस जी वज्रलिंगम, डीजीएसई प्रदीप सभरवाल, केंद्रीय सचिव अनिल स्वरूप, संयुक्त सचिव अजय टिरके भी मौजूद थे।

बीएड कॉलेजों को नाम पर चल रहीं दुकानें होंगी बंद
प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि बीएड कॉलेजों के नाम पर चल रही शिक्षा की दुकानें बंद की जाएंगी। बीएड शिक्षा सिस्टम की जगह इंटिग्रेटेड कोर्स शुरू किए जाएंगे। घरों में बीएड के नाम पर दुकानें चला रहे लोगों पर लगाम लगाने को सभी से एफिडेविट मांगे गए हैं, जिसमें दाखिला प्रक्रिया, कैंपस, कोर्स, स्टाफ की जानकारी मांगी गई है। अब तक सात हजार कॉलेजों ने स्व-घोषणा पत्र दिए हैं। तीस जून तक जो एफिडेविट नहीं देते, उनकी मान्यता रद्द की जाएगी।

शहरों में खुलेंगे और केंद्रीय विद्यालय
केंद्रीय मंत्री जावडे़कर ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों का प्रदर्शन अच्छा है, लेकिन जिला परिषद स्कूल उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। शहरों में केंद्रीय विद्यालयों की जमीन के लिए मंत्रालय नई नीति ला रहा है, जिसके बाद अधिक विद्यालय खुलेंगे, गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed