{"_id":"2d56d33627724d12bf62e34d35b07b64","slug":"important-meeting-of-punjab-cabinet-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को होगी। आगामी 15 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र से पहले हो रही इस बैठक में जहां 2014-15 के बजट पर चर्चा होने की संभावना है, वहीं कई बिलों पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रेंट एक्ट, उद्योगपतियों को विभिन्न रियायतें देने, आनंद मैरिज एक्ट, रेत-बजरी खनन आदि मसलों पर बैठक में चर्चा व निर्णय संभावित हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में भर्तियों से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में आ सकते हैं।
विज्ञापन