फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Important meeting of police and NRI department on 11th July in Punjab

Punjab News: अब पुलिस और NRI विभाग ठग ट्रैवल एजेंटों पर कसेंगे शिकंजा, 11 जुलाई को अहम बैठक

Fri, 07 Jul 2023 07:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jul 2023 07:01 PM IST
सार

पंजाब सरकार से रजिस्ट्रर ट्रैवल एजेंटों की संख्या काफी कम है जबकि मोहाली जैसे जिलों में एक हजार से अधिक सेंटर चल रहे हैं। जिन एजेंटों ने जिला प्रशासन से लाइसेंस लिए हैं, उनकी सूची सभी जिला प्रशासन द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

विज्ञापन
Important meeting of police and NRI department on 11th July in Punjab
एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है। इसके साथ ही अब सरकार ने ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है। इस मामले को लेकर एनआरआई विभाग और पुलिस के अधिकारियों की 11 जुलाई को एक साझा बैठक होगी। इसमें ठग ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई की रणनीति तैयार होगी। 

विज्ञापन


यह दावा शुक्रवार को एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किया। उन्होंने कहा कि ठग ट्रैवल एजेंटों की सूची विभाग ने तैयार कर ली है। उन्होंने ठग ट्रैवल एजेंटों को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वे यह काम छोड़ दें, वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पंजाब सरकार से रजिस्ट्रर ट्रैवल एजेंटों की संख्या काफी कम है जबकि मोहाली जैसे जिलों में एक हजार से अधिक सेंटर चल रहे हैं। जिन एजेंटों ने जिला प्रशासन से लाइसेंस लिए हैं, उनकी सूची सभी जिला प्रशासन द्वारा अपनी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इसके अलावा कई जिलों में लगातार चेकिंग भी चल रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विदेश में ट्रैवल एजेंटों की वजह से फंसे लोगों की घर वापसी के लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद करेगी, वह एनआरआई विभाग पंजाब के साथ संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि गत दिनों एनआरआई मंत्री के प्रयास से इराक में फंसी पंजाब की एक बेटी की सुरक्षित घर वापसी आई है। यह लड़की अपने अच्छे भविष्य और घर की वित्तीय हालत सुधारने के लिए अमृतसर से इराक गई थी। गुरदासपुर के एक एजेंट ने धोखे से वहां फंसा दिया था और उसके सभी पैसे और पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे। इस लड़की की अमृतसर वापसी के मौके पर धालीवाल स्वयं अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed