{"_id":"b6364f38bee0b9c15062acf0bc1dac9a","slug":"imp-ammendment-in-haryana-sports-policy-by-anil-vij-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम सरकारी फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम सरकारी फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में खेल कोटे के तहत नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों को अब नौकरी मिलने के बाद छह साल तक प्रदेश के लिए खेलना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
शनिवार को ट्विटर के जरिए विज ने संकेत दिए कि इस नीति पर सरकारी स्तर से विचार किया जा रहा है। विज के इस ट्वीट से उन खिलाड़ियों की चिंता बढ़ गई है, जिन्होंने खेल कोटे से सरकारी विभागों में नौकरी हासिल करने के बाद खेल से मुंह मोड़ लिया है।
विज्ञापन
यह मुद्दा मुक्केबाज विजेंदर सिंह प्रकरण के कारण उठा है। विजेंदर को अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने नकद पुरस्कार ही नहीं, पुलिस में डीएसपी के ओहदे पर नौकरी भी दी, लेकिन विजेंदर सिंह ने प्रदेश और देश से खेलने की बजाए एक विदेशी कंपनी से पेशेवर मुक्केबाज के तौर पर करार किया है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में विशेष बात यह भी रही कि विजेंदर ने विदेशी कंपनी से करार की जानकारी न तो हरियाणा पुलिस को दी और न ही इसके लिए अनुमति ली है।
अनिल विज ने ट्वीट में लिखा है कि नौकरी मिलने के बाद खिलाड़ियों के लिए कम से कम छह साल जरूर खेलना होगा। इसे खेल कोटे से नौकरी के लिए अनिवार्य शर्त तय किया जाएगा।
सरकार जल्द ही खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों के लिए नियमों में बदलाव करने जा रही है। अब नौकरी के बाद खिलाड़ियों को अगले छह साल तक खेल के मैदान में भी दिखना होगा।
- अनिल विज, खेल मंत्री, हरियाणा