फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Immigration company operator cheated youth of Rs 14 lakh in the name of sending him abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर इमिग्रेशन कंपनी संचालक ने युवक से ठग लिए 14 लाख

Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Immigration company operator cheated youth of Rs 14 lakh in the name of sending him abroad
चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला जिले के नारायणगढ़ के गांव छोटी कोहरी निवासी हर्षदीप ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया में वर्क व स्टडी वीजा पर विदेश भेजने से संबंधित एक इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा था। उसने कंपनी में संपर्क किया तो उसे बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया। यहां आने पर उसे बताया गया कि पहले भी काफी लोगों को वर्क व स्टडी वीजा पर अलग-अलग देशों में भेजा गया है। हर्षदीप कंपनी संचालकों की बातों में फंस गया और उसने कंपनी को अलग-अलग किस्तों में करीब 16.50 लाख रुपये दे दिए। लेकिन बाद में कंपनी ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। हालांकि कंपनी ने 2.50 लाख तो वापस कर दिए लेकिन 14 लाख रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सेक्टर-3 थाने पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ आईपीसी 420 व 120-बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed