{"_id":"65dcd04c30f7476e750d5303","slug":"imd-has-issued-yellow-alert-in-21-districts-of-punjab-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब के 21 जिलों में यलो अलर्ट, एक मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब के 21 जिलों में यलो अलर्ट, एक मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
Tue, 27 Feb 2024 01:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:19 AM IST
सार
पंजाब में 29 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से मौसम विभाग ने एक से तीन मार्च तक बारिश की संभावना जताई है। राज्य के 21 जिलों में एक मार्च को यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने पंजाब के 21 जिलों के लिए एक मार्च का यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक इन जिलों में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने दो व तीन मार्च को भी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक 29 फरवरी को पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे भी मौसम का मिजाज बिगड़ेगा।
विज्ञापन
उधर, सोमवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में भले ही 0.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन अब भी अमृतसर समेत चार शहरों का पारा सामान्य से नीचे बना है। 5.1 डिग्री के साथ पठानकोट व गुरदासपुर सबसे ठंडे रहे हैं। विभाग ने आने वाले तीन दिन मौसम शुष्क बना रहने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री (सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे), लुधियाना का 9.1 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पटियाला का 9.0 डिग्री (सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे), बठिंडा का 9.4 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), एसबीएस नगर का 7.8 डिग्री, बरनाला का 8.2 और जालंधर का 7.0 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन अभी यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 26.5 डिग्री का पारा समराला का रहा। अमृतसर का 19.9 डिग्री (सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 24.2, पटियाला का 24.5, पठानकोट का 22.9, बठिंडा का 23.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे ), एसबीएस नगर का 24.0 व जालंधर का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।