फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IMA's protest continues as private hospitals start receiving money

Chandigarh News: निजी अस्पतालों के पैसे आने शुरू पर आईएमए का विरोध जारी

Tue, 02 Jul 2024 06:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
IMA's protest continues as private hospitals start receiving money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों का इलाज बंद करने के चलते इसका असर दिखा। हालांकि आयुष्मान भारत हरियाणा अथॉरिटी की ओर से सोमवार से ही निजी अस्पतालों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं लेकिन इसके बावजूद आईएमए हरियाणा का विरोध का फैसला जारी है। आईएमए का कहना है कि इस सप्ताह तक सरकार के रवैये को देखा जाएगा और समय पर राशि आएगी तो फैसले को वापस लिया जाएगा, नहीं तो विरोध जारी रहेगा। बता दें कि निजी अस्पतालों के करीब 200 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस राशि को लेकर निजी अस्पताल संचालक कई बार अथॉरिटी के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया, इसलिए निजी अस्पातलों ने 1 जुलाई से गरीब लोगों का इलाज बंद कर दिया है। वहीं, आईएमए हरियाणा के राज्य प्रधान डा. अजय महाजन का कहना है कि इस मामले का ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, जब भी निजी अस्पताल इलाज बंद करने की बात करते हैं तभी राशि जारी की जाती है। हमारी मांग है कि इसको सुचारू रूप से जारी किया जाता रहे। सोमवार को कुछ जिलों में राशि आई है, लेकिन इसको सप्ताह तक चेक किया जाएगा, इसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed