फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal mining: 28 lakh fine in one month, 24 days, FIR on 15, 32 vehicles seized

अवैध माइनिंग : एक माह 24 दिन में 28 लाख का जुर्माना, 15 पर एफआईआर, 32 वाहन जब्त

Thu, 25 May 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining: 28 lakh fine in one month, 24 days, FIR on 15, 32 vehicles seized
पंचकूला। सेक्टर-1 के जिला सचिवालय में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने की। इस दौरान उपायुक्त ने अवैध माइनिंग की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम स्तर पर पंच-सरपंच और अन्य मौजिज व्यक्तियों की समितियां गठित करने के निर्देश दिए ताकि उनके माध्यम से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में होने वाली अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


जिला माइनिंग अधिकारी ओमदत्त शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल 2023 से अब तक जिला में माइनिंग में संलिप्त 32 वाहनों को जब्त किया गया है जिनसे 28 लाख 20 हजार 240 रुपये का जुर्माना वसूला गया है और 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जिला माइनिंग कार्यालय तुरंत कार्रवाई करते हुए दो दिन के अंदर-अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कालका उप-मंडल के गांव बुर्जकोटियां, जबरोट, दीवानवाला और पंचकूला उपमंडल के गांव रामपुर, शाहपुर, काजमपुर, नारायणपुर, हरिपुर, खेड़ी बडोना और हंगोली जहां अवैध माइनिंग की अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहां रोटेशन के आधार पर माइनिंग गार्ड द्वारा 24 घंटे निगरानी की जाए।
विज्ञापन


बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, एसीपी कालका राम कुमार, एसीपी किशोरी लाल, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता अनुराग गोयल, जिला माईनिंग अधिकारी ओमदत्त शर्मा, तहसीलदार कालका विरेन्द्र गिल, नायब तहसीलदार कालका जतिंदर गिल, नायब तहसीलदार बरवाला अभिनव गौतम, नायब तहसीलदार पंचकूला हरदेव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ राजबीर सिंह, ईटीओ गरिमा भूरिया, माइनिंग इंस्पेक्टर सांची तलवार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed