फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal hoardings on national highways are inviting accidents, demand for their removal

Chandigarh News: राष्ट्रीय मार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग्स दे रहे हादसों को न्योता, हटाने की मांग

Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings on national highways are inviting accidents, demand for their removal
लांडरां/बनूड़। बनूड़-तेपला राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी कंपनियों के होर्डिंग्स हादसों को न्योता दे रहे हैं। राष्ट्रीय मार्ग के किनारे लगाए होर्डिंग्स दिखाते हुए किसान नेता नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता, गुरदीप सिंह, मनजीत सिंह बिल्ला, रूपिंदर सिंह रप्पी खलौर, हैप्पी गुरना खेड़ी और गुरमेजर गुरना ने कहा कि इस सड़क के दोनों तरफ निजी कंपनियों ने वन विभाग की जमीन पर अवैध होर्डिंग्स लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये अवैध होर्डिंग्स हाईकोर्ट के आदेशों का भी सरेआम उल्लंघन कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध होर्डिंग लगाने पर रोक लगाई हुई है, लेकिन इसके बावजूद निजी कंपनियां इस राजमार्ग के किनारे वन विभाग की जमीन पर अवैध होर्डिंग लगाकर प्रदेश सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रही है। उन्होंने कहा कि इस राजमार्ग पर स्थित बासमा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर एक कंपनी का होर्डिंग लगाया हुआ है। कंपनी किसान को इस होर्डिंग के लिए करीब 10 हजार रुपए दे रही है, लेकिन निजी कंपनियां वन विभाग की जमीन पर दर्जनों होर्डिंग लगाकर लाखों रुपये का चूना लगा रही हैं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे इन अवैध होर्डिंग को हटाएं, ताकि राहगीरों को हादसों से बचाया जा सके। कल क्षेत्र में आई आंधी और तूफानी हवाओं के कारण सड़क किनारे लगा एक होर्डिंग टूट गया था। इससे वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed