फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Illegal guest house running in political conservation in Mourni Hills

मोरनी हिल्स में राजनीतिक संरक्षण में चल रहे अवैध गेस्ट हाउस, घंटों के हिसाब से वसूला जाता है चार्ज

Tue, 24 Jul 2018 09:45 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal guest house running in political conservation in Mourni Hills
मोरनी हिल्स
हरियाणा के पंचकूला जिले की मोरनी हिल्स में राजनीतिक संरक्षण में डेढ़ सौ से दो सौ गेस्ट हाउस अवैध तरीके से वर्षों से चल रहे हैं। गेस्ट हाउस के लिए न तो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से सीएलयू लिया गया है, न ही वन विभाग से किसी प्रकार की एनओसी। मोरनी हिल्स व आस-पास के एरिया में पंजाब शेड्यूल्ड रोड एक्ट, इंडियन फारेस्ट एक्ट 1927, पंजाब लैंड प्रोबेशन एक्ट 1900, सेक्शन-4, लैंड कंजर्वेशन एक्ट 1986 तक लागू हैं।
विज्ञापन


बावजूद इलाके में अवैध निर्माण के साथ-साथ अवैध गेस्ट हाउस का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है। कंट्रोल्ड पूल एरिया होने के कारण सड़क के आसपास कोई भी निर्माण कार्य इस क्षेत्र में नहीं किया जा सकता, लेकिन माफिया ने दस से बीस कमरों तक के गेस्ट हाउस खड़े कर दिए हैं। हरियाणा सरकार ने इस क्षेत्र में अवैध निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाई हुई है, फिर भी गेस्ट हाउस के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त जोरों पर है।
विज्ञापन


गेस्ट हाउस मालिकों को बरसों से राजनीतिक संरक्षण होने के कारण पुलिस, वन, ग्राम एवं आयोजना और पर्यटन विभाग भी कोई कदम नहीं उठाता। मोरनी तो घोषित वाइल्ड लाइफ एरिया के साथ ही ईको सेंसटिव जोन भी है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही। अवैध गेस्ट हाउस तो अनैतिक गतिविधियों का ठिकाना बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना के अलावा शनिवार और रविवार को खासकर यहां पर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से बड़ी तादाद में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। गेस्ट हाउस मालिकों ने इनके लिए घंटों के हिसाब से रेट फिक्स कर रखा है। पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ न होने से अनैतिक कार्य जोरों पर चल रहा है। अनेक भूमि मालिकों ने तो गेस्ट हाउस बनाकर रेंट पर दिए हुए हैं।

लॉ एंड ऑर्डर जीरो, सेक्स रैकेट चरम पर
मोरनी हिल्स में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। पुलिस यहां मौजमस्ती के नाम पर हुड़दंग मचाने वालों और अनैतिक गतिविधियां करने वालों की ओर नजर नहीं रखती। अवैध गेस्ट हाउस को पुलिस का भी संरक्षण है। इनमें पुलिस गलती से कभी-कभार छापेमारी करती है। पुलिस का खौफ न होने के कारण ही क्षेत्र में सेक्स रैकेट की गतिविधियां चरम पर हैं। लोगों ने तो कृषि भूमि तक पर गेस्ट हाउस बना डाले हैं।

मोरनी हिल्स का नाम बदनाम होने से बचाए सरकार : बंसल
हरियाणा शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने सरकार से मोरनी हिल्स का नाम बदनाम होने से बचाने की मांग की है। बंसल ने कहा कि यह क्षेत्र अनैतिक गतिविधियों के लिए मशहूर हो चुका है। सरकारी विभाग और पुलिस इस ओर रुख ही नहीं करते। मोरनी के होटल में एक महिला के साथ चालीस लोगों के गैंगरेप करने की घटना ने क्षेत्र को शर्मसार किया है। मुख्यमंत्री तत्काल हस्तक्षेप करते हुए अवैध निर्माण व अवैध गेस्ट हाउस को बंद कराएं।


अवैध गेस्ट हाउस का जांचेंगे रिकार्ड : संधू
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि मोरनी हिल्स में चल रहे सभी गेस्ट हाउस के रिकार्ड की छानबीन की जाएगी। जिन गेस्ट हाउस के पास सभी एनओसी व लाइसेंस हुए वही चल सकेंगे, अवैध गेस्ट हाउस को जांच के बाद सील किया जाएगा। उच्च पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दे दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed