{"_id":"57570d194f1c1b761f9c5f48","slug":"illegal-ambulances-racket-in-pgi-it-will-be-arrested-of-related-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में एंबुलेंस रैकेट मामले में आज हो सकती है गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में एंबुलेंस रैकेट मामले में आज हो सकती है गिरफ्तारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई से अवैध रूप से फर्जी एंबुलेंस में लाशें ले जाने के मामले में जांच जारी, बुधवार को होगी कुछ गिरफ्तारियां। दरअसल पीजीआई से अवैध रूप से फर्जी एंबुलेंस में लाशें ले जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को करीब 20 लोगों से कई घंटे तक पूछताछ की। इनमें पीजीआई में शव बांधने वाले, मोर्चरी व ट्रामा सेंटर में तैनात अटेंडेंट और सिक्योरिटी गार्डों से पूछताछ हुई। पुलिस बुधवार को मामले में पहली गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन
फर्जी एंबुलेंस चलाने के मामले में हुई जांच में दो ट्रांसपोर्टरों गगनदीप सिंह मान उर्फ फौजी और सत्ती का इस गोरखधंधा में नाम आया था। दोनों अवैध एंबुलेंस शहर में कहीं छोड़कर फरार हो गए हैं। मामले में पीजीआई के कुछ सिक्योरिटी गार्ड और मोर्चरी में तैनात कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
डीएसपी सेंट्रल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस बुधवार को मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियां कर सकती है। कुछ लोगों के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर गिरफ्तारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पिछले पांच दिन में 14 अवैध एंबुलेंस कब्जे में ली जा चुकी हैं। पुलिस ने 2 जून को पीजीआई में चल रही फर्जी एंबुलेंस के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया था। जांच में ये बात सामने आई है कि मोर्चरी व ट्रामा सेंटर में तैनात कुछ कर्मचारी कमीशन पर काम करते थे। ये कमीशनखोर कर्मचारी एक किलोमीटर के हिसाब से कमीशन लेते थे। कमीशन लेकर ये कर्मचारी अवैध एंबुलेंस चालकों को लाशों की जानकारी देते थे। जिसके बाद ये तुरंत मृतक के परिजनों के पास पहुंच जाते थे और दोगुना से तीन गुना किराया वसूलते थे।