फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you want to get Congress ticket then you will have to pay fees

Chandigarh News: कांग्रेस का टिकट लेना है तो चुकानी होगी फीस, सामान्य श्रेणी के लिए 20 हजार और एससी के लिए 5 हजार की राशि तय

Wed, 03 Jul 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
If you want to get Congress ticket then you will have to pay fees
महिलाओं को भी टिकट का फार्म भरने के लिए जमा करवाने होंगे पांच हजार
विज्ञापन

31 जुलाई तक टिकट के लिए आवेदन कर सकेंगे कांग्रेस नेता

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट लेने के लिए अब दावेदारों को फीस चुकानी होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सामान्य श्रेणी के दावेदारों के लिए 20 हजार और एससी श्रेणी के लिए 5 हजार रुपये की फीस तय की है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी पांच रुपये की राशि रखी है। अब उन्हीं नेताओं के नामों पर पार्टी मंथन करेगी, जो फीस के साथ आवेदन करेंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने सभी नेताओं से आवेदन आमंत्रित किए थे, लेकिन इसमें किसी तरह की फीस नहीं लगाई थी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए 31 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बाकायदा आवेदन फार्म तैयार करवाया है। चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पांच जुलाई से यह फार्म भी मिलने शुरू हो जाएंगे।

लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतने से उत्साहित पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए यह शर्त लगाई है। पार्टी को उम्मीद है कि एक-एक सीट पर कई-कई दावेदार हैं। ऐसे में फीस लगाने से पार्टी की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, साथ ही एक तरह से दावेदारों की छंटनी भी हो सकेगी। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। इनमें से 17 हलके अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। अगर कोई नेता एक से अधिक हलके की टिकट के लिए आवेदन करता है तो उसे सभी जगह के लिए निर्धारित फीस अलग-अलग जमा करवानी होगी। टिकट मिले या नहीं, लेकिन फीस वापस नहीं होगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन शुल्क नकद जमा नहीं होगा। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नाम डिमांड ड्राफ्ट बनाकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed