{"_id":"58f7b5214f1c1bf2584705e5","slug":"if-you-want-to-buy-dream-home-must-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने सपनों का घर खरीदने का बढ़िया समय है, आज चूक गए तो फिर मौका नहीं मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने सपनों का घर खरीदने का बढ़िया समय है, आज चूक गए तो फिर मौका नहीं मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Apr 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट के लिए बुधवार तक एक लाख दो हजार लोगों ने आवेदन कर दिया है। वीरवार को आवेदन करने की अंतिम तारीख है।
इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के चेयरमैन मनिंदर बैंस का कहना है कि 33 हजार आवेदन मैनुअल, 39 हजार ऑनलाइन और 30 हजार ई संपर्क में आवेदन आए हैं। शहरवासी ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरीकों से 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
इस स्कीम के लिए वही लोग आवेदन कर सकते हैं जो 17 जून, 2015 से पहले शहर में रह रहे होें। आवेदक के पास आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए। साथ ही उसके नाम पर देश में कोई मकान और प्लॉट नहीं होना चाहिए।