फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you start thinking about others, your life will change

Chandigarh News: अगर दूसरों के बारे मे सोचना शुरू करेंगे तो बदल जाएगी जिंदगी

Fri, 25 Jul 2025 01:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
If you start thinking about others, your life will change
चंडीगढ़। शहर के एक समूह ने समाज में विशेष रूप से युवाओं में दूसरों के प्रति अधिक सहानुभूति की आवश्यकता के बारे में जागरूकता प्रदान करने के लिए एक पहल की घोषणा की। आई थिंक ऑफ अदर्स (आई टू) नामक इस नई पहल का उद्देश्य स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करना है ताकि छात्रों को संदेश दिया जा सके कि उन्हें उन लोगों के लिए अधिक समय और प्रयास करना चाहिए, जिन्हें मदद की काफी जरूरत है।
विज्ञापन


पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रेरणादायक वक्ता विवेक अत्रे ने कहा कि आज के समय में हर कोई अपने बारे में ही सोचता है। अगर हम दूसरों के बारे में सोचना शुरू कर देंगे तो जिंदगी पहले से ज्यादा और बेहतर हो जाएगी। उन्होंने आई थिंक ऑफ अदर्स का यह अभियान अशिक्षितों को शिक्षित करना, पर्यावरण जागरूकता, सीनियर सिटीजन की मदद करना,सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता, कार्यशालाओं, जागरूकता वॉकथॉन, संगीत कार्यक्रमों और साहित्यिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से ठोस रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूलों और कॉलेजों से शुरुआत
विवेक अत्रे ने बताया इस पहल को विभिन्न संगठनों के माध्यम से चलाया जाएगा, जिनमें स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय, साहित्यिक मंच, विभिन्न कॉलेजों में एनएसएस स्वयंसेवक, स्कूल और विश्वविद्यालय शामिल हैं। इस पहल में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सबसे पहले शामिल करने की पूरी तैयारी है। इसके बाद यूनिवर्सिटियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed