फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   if you are interesed in national games please read this

नेशनल गेम्स खेलने के इच्छुक हैं तो पढ़ें ये अहम फरमान

Tue, 04 Aug 2015 05:37 PM IST
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 04 Aug 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
if you are interesed in national games please read this

नेशनल गेम्स खेलने के इच्छुक हैं तो अब नया फरमान लागू कर दिया गया है। सिविल सर्विस के खिलाड़ियों पर भी नए नियम लागू होंगे। अब उन्हें केवल ट्रायल के आधार पर नेशनल गेम्स का टिकट नहीं मिलेगा। नेशनल गेम्स के ट्रायल से पहले उन्हें जिला व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की बाधा भी पार करनी होगी।

विज्ञापन


वहीं, जिलास्तर पर जूनियर खिलाड़ियों के लिए अब केवल एक वर्ग अंडर-19 रहेगा, जबकि पहले उम्र के अनुसार अलग-अलग वर्गों में खिलाड़ी खेलते थे। इसमें 1 जनवरी 1997 से बाद जन्म लेने वाले सभी खिलाड़ी शामिल किए जाएंगे। अंडर-14 व अंडर-16 वाले खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जूझना पड़ेगा, क्योंकि उनके साथ ज्यादा उम्र के खिलाड़ी भी टक्कर देने के लिए तैयार होंगे। नए नियम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इसकी पुष्टि खुद जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ओमपति मल्हान ने की है।
विज्ञापन


सरकारी नौकरी के साथ खेल में आगे रहने वाले पहले बड़ी आसानी से नेशनल गेम्स तक का सफर तक कर लेते थे, क्योंकि उनको केवल एक ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन करते ही टिकट मिल जाता था। जबकि अन्य को पहले जिला व फिर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज करनी होती है और उसके बाद ट्रायल। अब उनको केवल ट्रायल के आधार पर नेशनल गेम्स का टिकट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नियम एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, ब्रिज, क्रिकेट, कैरम, चैस, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, पावर लिफ्टिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, बालीवॉल, वेट लिफ्टिंग, लॉन टेनिस, रेसिलंग में लागू होगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed