फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   If you are at home, do yoga and exercise

घर मे हैं तो करते रहें योग और व्यायाम, ताकि स्वस्थ रहे शरीर

Wed, 01 Apr 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
If you are at home, do yoga and exercise
चंडीगढ़। कोरोना के कारण लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में शारीरिक गतिविधि लगभग खत्म हो गई है। चीन के अब तक के रिपोर्ट ये बता रहे हैं कि गैर संचारी रोग वाले मरीजों को इससे सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। ऐसे में कैंसर, शुगर, हाइपरटेंशन, अस्थमा और ऐसी अन्य गैर संचारी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को सचेत हो जाना चाहिए। अन्यथा कोरोना पर काबू पाने के बाद गैर संचारी रोगों पर नियंत्रण करना मुश्किल होगा। इसे लेकर वर्ल्ड नॉन कम्युनिकेबल डिजीज फेडरेशन ने चिंता जताई है। फेडरेशन के अध्यक्ष व पीजीआई कम्यूनिटी मेडिसिन एंड स्कूल हेल्थ ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रो जेएस ठाकुर ने इससे बचाव के उपाय सूूूझाए हैं। डॉ. ठाकुर ने बताया कि इस स्थिति से बचाव का सबसे आसान तरीका है कि अपने खानपान और गतिविधि पर ध्यान रखा जाए। घर में केवल बैठे रहने और खाते रहने की बजाय खुद को किसी न किसी गतिविधि में लगाएं। योग, व्यायाम, इनडोर एक्टिविटी करें। खाने में संतुलित और पोषक आहार लें। सिगरेट, तंबाकू और शराब का सेवन न करें। मानसिक तनाव न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed